BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में सुरक्षाबलों–माओवादियों की भीषण मुठभेड़, कई नक्सली ढेर

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के नजदीक पहुंचे, खुद को घिरा देख नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी काफी देर तक चलती रही। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ता देख कुछ नक्सली घने जंगलों का सहारा लेकर फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सघन तलाशी अभियान जारी है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू अंचल कार्यालय में सीओ और ग्रामीणों की बैठक , बैठक विफल

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमीत कुमार पाठक पतरातु पालु पंचायत अंतर्गत ग्राम किरीगडा के ग्रामीण...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Khabar365newsझारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी सवारी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी- पलमरुआ मुख्य मार्ग नैयाडीह...