JharkhandRanchi

आजसू छात्र संघ के प्रतिनिधि मंडल ने ‘जायका फूड फेस्ट’ निरस्त करने की मांग को लेकर कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news

आजसू छात्र संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलसचिव महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र हित में प्रस्तावित “जायका फूड फेस्ट” कार्यक्रम को निरस्त किए जाने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से छात्र संघ ने अवगत कराया कि विश्वविद्यालय के MBA एवं BBA विभाग द्वारा “जायका फूड फेस्ट” का आयोजन किया जा रहा है, जो वर्तमान परिस्थितियों में न तो छात्र हित में है और न ही विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्राथमिकताओं के अनुरूप है।


आजसू छात्र संघ ने विशेष रूप से BBA विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत संचालित सत्र 2023–27 की गंभीर स्थिति की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। वर्तमान में इस विभाग में 150–200 से अधिक छात्र-छात्राओं का ईयर बैक लंबित है, जो एक अत्यंत गंभीर शैक्षणिक समस्या है। दुर्भाग्यवश, इस विषय पर न तो विभागीय स्तर पर और न ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल की जा रही है।


इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय में पिछले लगभग तीन महीनों से प्लेसमेंट ऑफिसर का पद रिक्त पड़ा हुआ है। न तो इसकी कोई आधिकारिक सूचना दी गई है और न ही किसी नए अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिससे विद्यार्थियों के रोजगार एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


छात्र संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी परिस्थिति में विश्वविद्यालय परिसर में फूड फेस्ट जैसे कार्यक्रमों का आयोजन सुरक्षा, शैक्षणिक माहौल और छात्र हित—तीनों की दृष्टि से अनुचित है। इससे छात्रों की मूल समस्याएं और अधिक उपेक्षित होंगी। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा AICTE से तकनीकी पाठ्यक्रमों की मान्यता प्राप्त करने की दिशा में भी कोई गंभीर प्रयास नहीं किया जा रहा है।


आजसू छात्र संघ का मानना है कि यदि विभाग वास्तव में छात्र हित के प्रति संवेदनशील है, तो फूड फेस्ट के स्थान पर रोजगार मेला, प्लेसमेंट ड्राइव या करियर उन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।
अतः आजसू छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रशासन से पुरजोर मांग करता है कि छात्र हित, सुरक्षा एवं शैक्षणिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए “जायका फूड फेस्ट” कार्यक्रम को अविलंब निरस्त किया जाए और लंबित शैक्षणिक व करियर संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएँ।
इस अवसर पर आजसू छात्र संघ के
विश्वविद्यालय संयोजक रवि रोशन,
राजेश सिंह, प्रशांत महतो, नितेश शर्मा, बिट्टू वर्मा, राज, सत्यम साहू, यश सोनी, दिवाकर चौधरी, शिवम सिंह एवं योगेश महतो
उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...