Jharkhandझारखंडब्रेकिंग

पोटका में खेल और संस्कृति का संगम, विधायक संजीव सरदार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Share
Share
Khabar365news

पोटका विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को खेल, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण देखने को मिला। अलग-अलग गांवों में आयोजित खेलकूद, सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार ने शिरकत कर न केवल खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साह बढ़ाया, बल्कि सामाजिक एकता का भी संदेश दिया। इस दौरान पोटका प्रखंड के बड़ा बान्दुआ गांव में श्री श्री सरस्वती पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक संजीव सरदार ने विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करता है। उन्होंने कहा कि खेल और संस्कृति समाज को जोड़ने का काम करते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देते हैं। इसके बाद विधायक माटकु पंचायत के बाड़ेडीह गांव पहुंचे, जहां किसान स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित 41वें वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मंच मिलता है।

इसी क्रम में विधायक संजीव सरदार मटकु पंचायत के पिछली गांव में सरस्वती पूजा के बाद आयोजित पारंपरिक बासीभात कार्यक्रम में शामिल हुए। विष्णु मंडल के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रमों में झामुमो पोटका प्रखंड व पंचायत कमेटी के पदाधिकारी, माझी बाबा, नायके बाबा, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...