BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

26 जनवरी को सुबह से शाम तक कई मार्गों पर No Entry, आपका रूट कौन सा होगा यहां जानिए 

Share
Share
Khabar365news

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह को लेकर रांची पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक, यातायात रांची की ओर से जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, 26 जनवरी को सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
सूचना के मुताबिक 26 जनवरी को सुबह 9 बजे से मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनज़र शहर में वीआईपी मूवमेंट और परेड रिहर्सल को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। 25 जनवरी की रात से ही कुछ मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा।

नो-एंट्री वाले प्रमुख मार्गों में कचहरी चौक से मोरहाबादी, रातू रोड से अल्बर्ट एक्का चौक, कडरू से मोरहाबादी, जेल मोड़, अरगोड़ा चौक, राजभवन क्षेत्र और आसपास के मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों पर आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और केवल पासधारी वाहनों को अनुमति दी जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही, कार्यक्रम स्थल के आसपास पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।

रांची पुलिस ने कहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि वे समय रहते अपने यात्रा मार्ग की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुष्कर्म केस दर्ज कराने के बाद किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम

Khabar365newsदुष्कर्म की शिकार एक किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पत्नी और पिता से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक

Khabar365newsपत्नी और पिता से हुए विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

कटिया कम्युनिटी हाॅल पतरातु में एकल श्री हरि संस्कार शिक्षा नव चैतन्य वर्ग का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान श्री हरि संस्कार शिक्षा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

इंडिया गठबंधन की जीत तय, बीजेपी की मंशा बेनकाब : विनोद पांडेय

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो...