Uncategorized

*कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी हत्या मामले को लेकर रामगढ़ उपायुक्त महोदय व पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया जांच पड़ताल निरीक्षण*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र सौंदा बस्ती पेट्रोल पंप स्थित कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि की हुई हत्या मामले को लेकर आज रामगढ़ उपायुक्त महोदय माधवी मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक पियुष पांडेय ने घटना स्थल का जांच पड़ताल किया। ज्ञात हो कि तीन दिन पुर्व घात लगाए अज्ञात अपराधकर्मियों ने कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। घटनाक्रम के तुरंत बाद ही पुर्व मंत्री योगेंद्र साव वर्तमान विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा अपने ही झारखंड राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तीखे बोल के कारण खबर आग की तरह दौड़ गई थी और घटनाक्रम को लेकर विपक्षियों द्वारा भी सरकार के उपर जमकर निशाना साधा। जिसे लेकर रामगढ़ जिला सहित विधानसभा सदन में भी कई विधायक और मंत्री के बीच चर्चा का बाजार पूरी तरह गर्म रहा। जिसे लेकर पुलिस के लिए भी अब यह घटना किसी चूनौती से कम नहीं था जिसे लेकर पुलिस और भी पूरी तरह सक्रिय होकर जांच पड़ताल कर रही है ताकि मामला का जल्द उद्भेदन किया जाए।आपको बताते चलें कि कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी हत्या के मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है और शक के आधार पर कुछ अज्ञात लोगों को उठाई गई। पुलिस के एसआईटी टीम ने इस मामले में संलिप्त आरोपी को पकड़ने को लेकर लगातार जांच पड़ताल जारी है ।पुलिस की एसआईटी टीमें संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई हैं। इसके अलावा साईबर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। पुलिस ने इस मामले में किसी तरह का फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया लेकिन सूत्र के अनुसार शक के संदेह पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। जांच पड़ताल निरीक्षण में शामिल एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी। इंस्पेक्टर रोहित कुमार। थाना प्रभारी अमित कुमार। बरकाकाना ओपी प्रभारी शशि प्रकाश। एस आई मयंक प्रसाद। इत्यादि पुलिस बल मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...