BreakingCrimeJharkhandPakur

स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, घंटों ठप रहा शहर

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़ | पाकुड़ । पाकुड़ शहर के गांधी चौक स्थित बड़ी जामेआ मस्जिद के समीप मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। मृतक की पहचान

तलवाडांगा निवासी मृदुल कुमार चन्द्रा के रूप में हुई है, जो निजी संस्थानों में डिलीवरी का कार्य करता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार स्कूल बस ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर मुख्य सड़क जाम कर दी। जाम के कारण घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और बाजार क्षेत्र में शाम तक सन्नाटा पसरा रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस को भारी भीड़ के कारण शव हटाने में कठिनाई हुई। बाद में अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया एवं पुलिस पदाधिकारियों ने परिजनों और स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद जाम हटाया गया।
घटना के चलते बाजार बंद जैसे हालात रहे, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, वहीं आम लोगों और यात्रियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुटी रही, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू क्षेत्र के तीन फीडरो से बिजली रहेगी बाधित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू क्षेत्र में दिनांक 13 तारीख...

JharkhandRanchi

रांची में मूसलाधार बारिश, घंटों हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Khabar365newsराँची। राजधानी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज...

JharkhandRamgarh

गोला सब्जी मंडी व्यापारियों और किसानों ने उपायुक्त को सौंपा बाजार का प्रस्तावित नक्शा

Khabar365newsगोला रामगढ़ । उपायुक्त महोदय को गोला सब्जी मार्केट को लेकर नक्शा...