BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं को अनुशासन में रहने की दी हिदायत

Share
Share
Khabar365news

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की उपस्थिति में आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और उप नेता राजेश कच्छप, सभी चारो मंत्री तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदीप कुमार बलमुचू तथा डॉ अजय कुमार के अलावा सांसद सुखदेव भगत व कालीचरण सिंह मुंडा उपस्थित हुए। वैसे तो इस बैठक में झारखंड में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। राज्य के ज्वलंत और जन कल्याणकारी योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विमर्श किया गया। आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निबटने पर चर्चा की गयी। राहुल गांधी को झारखंड आने का भी प्रस्ताव दिया गया।

लेकिन इस सब विषयों के अलावा पार्टी हाईकमान ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को अनुशासित रहने की भी हिदायत दी। उनसे कहा गया कि वे अपनी बात मीडिया में जाने के बदले पार्टी के उचित प्लेटफॉर्म पर रखें। कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों को सुझाव दिया गया कि पार्टी झारखंड में अपना काम करे, झामुमो अपना काम करेगा। मालूम हो कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने पिछले दिनों दिल्ली में केसी वेणुगोपाल और खड़गे से मुलाकात की थी। मंत्रियों के बारे में शिकायत की थी। सूचना के अनुसार खड़के निर्देश पर इन विधायकों ने मेल के माध्यम से लिखित शिकायत भी की है। लेकिन बैठक में सीधे तौर पर विधायकों की नाराजगी और शिकायत पर कोई चर्चा नहीं हुई। यह भी निर्देश दिया गया कि झारखंड में पेसा नियमावली पर फोकस करें। उससे होनेवाले लाभ से जनता को अवगत कराएं। पेसा पर पार्टी मजबूती से खड़ी हो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...