BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में पुलिस और कैरव गांधी अपहरण कांड के आरोपियों के बीच मुठभेड़ — 3 बदमाश घायल

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर में गुरुवार देर रात युवा उद्यमी कैरव गांधी अपहरण कांड के अपहर्ताओं और पुलिस के बीच अचानक मुठभेड़ हो गई। देर रात पौने दो बजे सर्किट हाउस (सीएच) एरिया स्थित साईं मंदिर के सामने जंगल की झाड़ियों में हथियार बरामदगी के दौरान अपहरण कांड के आरोपियों ने पुलिस के एक जवान से कार्बाइन छीन लिया और भागने के क्रम में पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई, जिसमें अपहरण कांड के मुख्य साजिशकर्ता सिंह साहब गिरोह के गुड्डू सिंह सहित तीन आरोपी घायल हो गये।

घायलों की पहचान बिहार के गयाजी और नालंदा निवासी गुड्डू सिंह, इमरान आलम और रमीज रजा के रूप में हुई है। तीनों को पैर में एक-एक गोली लगी है और सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

कार्बाइन छीनकर छह राउंड फायरिंग, पुलिस ने जवाब में दागी 5 गोलियां
पुलिस के अनुसार, अनुसंधान के क्रम में अपहरणकर्ताओं ने खुलासा किया था कि शहर छोड़ने से पहले उन्होंने सोनारी स्थित साईं मंदिर के पास जंगल की झाड़ियों में चलती कार से हथियार बाहर फेंक दिया था। इसी सूचना पर पुलिस की टीम गुरुवार देर रात तीनों आरोपियों को लेकर हथियार बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची। हथियार रिकवर होने के बाद लौटने के क्रम में अचानक स्थिति बिगड़ गई। इसी दौरान मुख्य साजिशकर्ता गुड्डू सिंह ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड से कार्बाइन छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस टीम पर कुल छह राउंड फायरिंग की गईं। जवाब में पुलिस ने अपने आत्मरक्षा में पांच से छह राउंड फायरिंग की, जिसमें तीनों आरोपी घायल हो गये। मुठभेड़ के बाद मौके से पुलिस ने कई खोखे भी बरामद किये है। इस मुठभेड़ में किसी भी पुलिस कर्मी को गोली नहीं लगी है।

पुलिस ने घटनास्थल से अपहरणकर्ताओं द्वारा छिपाए गये दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के सीनियर एसपी पीयूष पांडेय, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत सभी डीएसपी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपहरणकर्ताओं से मिली सूचना के आधार पर पुलिस हथियार रिकवरी के लिए तीन आरोपी को लेकर साईं मंदिर के पास पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस के एक जवान से कार्बाइन छीन लिया और भागने के क्रम पर पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने भी आत्मरक्षा में अपहरणकर्ताओं पर गोलियां चलाई। जिसमें तीनों अपहरणकर्ता घायल हुए है। सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि अचानक हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने पुलिस पर कार्बाइन से छह राउंड फायरिंग की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी पांच से छह राउंड फायरिंग की। इस दौरान तीनों अपहरणकर्ताओं के पैर में एक एक गोली लगी। वही, पुलिस ने घटनास्थल से दो देशी कट्टा समेत चार गोलियां भी बरामद की है। घायल आरोपियों का इलाज एमजीएम में जारी है और चिकित्सकीय निगरानी में उनसे आगे की पूछताछ की जायेगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस मुठभेड़ के बाद अपहरण कांड से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।

आज झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा जमशेदपुर पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे मामले का आधिकारिक रूप से उद्भेदन करेंगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...