Uncategorized

*कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर उर्फ बितका बाउरी हत्या में संलिप्त तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। एसपी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर उर्फ बितका बाउरी हत्या काण्ड मामले में संलिप्त तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिसका उद्भेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पियुष पांडेय ने किया। ज्ञात हो कि सौंदा बस्ती निवासी राजकिशोर बाउरी उर्फ बितका बाउरी उम्र करीब 35 वर्ष पे0- पिता स्व0 सिरिया बाउरी ग्राम- सौदा बस्ती थाना- भुरकुंडा ओ०पी० को सौदा बस्ती के HP पेट्रोल पम्प के सामने घात लगाए मोटरसाईकिल सवार तीन अज्ञात अपरधकर्मियों ने गोली मार कर हत्या कर भाग निकले थे। उक्त संबंध में पतरातु (भुरकुंडा ) थाना कांड सं0-30/2023, दिनांक- 26.02.2023 धारा 302/34/120B भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर कांड के महता को देखते हुए कांड के त्वरित अनुसंधान एवं उदभेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसके फलस्वरूप घटना में सम्मिलित तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार किये गये हैं, जो पांडे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इस घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तो के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम:-1. गोबिंद कुमार उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्व० लक्ष्मी साव, ग्राम- पतरातु, थाना- पतरातु, जिला- रामगढ । 2. अंजित मुंडा, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता- स्व0 कारू मुंडा, ग्राम टुंगरी टोला जयनगर, थाना- पतरातु, जिला – रामगढ3. बादल लोहरा, उम्र करीब 21 वर्ष पिता जगरनाथ लोहरा, ग्राम- छापर थाना बुडमू जिला – रांची।जप्त समान:-1. एक सफेद रंग का अपाची मोटरसाईकिल ।2. एक 7.65 बोर का देशी पिस्टल एवं 4 जिंदा गोली।3. तीन मोबाईल सेट बरामद किया गया।छापामारी दल:-1. पु०नि० रोहित कुमार, पतरातु अंचल2. पु0अ0नि0, अमित कुमार, प्रभारी भुरकुंडा ओ०पी० 3. पु०अ०नि० शशिप्रकाश, प्रभारी बरकाकाना ओ०पी०4. पु0अ0नि0 अमर शुक्ला, थाना प्रभारी, बासल5. पु0अ0नि0 मयंक प्रसाद, भुरकुंडा ओ०पी० 6. पु०अ०नि० अक्षय कुमार, भुरकुंडा ओ०पी०7. पु०अ०नि० सोनू साहू, पतरातु थाना एवं सशस्त्र बल मौजूद थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...