BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

बरहेट में मेगा जलापूर्ति ठप, लीकेज पर जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू सख्त

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज जिले के बरहेट में विगत कई दिनों से बाधित मेगा जलापूर्ति योजना के कारण आमजन पानी की गंभीर किल्लत का सामना कर रहे हैं। समस्या को देखते हुए आज जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी एवं प्रखंड सचिव मुजीबुर्रहमान ने संयुक्त रूप से विभागीय अधिकारियों के साथ पाइपलाइन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन में लीकेज पाए जाने के कारण जलापूर्ति बाधित होने की पुष्टि हुई। इस पर जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने संबंधित अधिकारियों को लीकेज को अविलंब दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा आमजन को जलापूर्ति से हो रही परेशानी का शीघ्र और स्थायी समाधान करने के लिए आवश्यक एवं ठोस कदम उठाने को कहा। मौके पर झामुमो कार्यकर्ता एजाज अंसारी, सहायक अभियंता सुनील दत्ता, कनीय अभियंता मुकुल कुमार, प्रो. हाशिम अख्तर, अब्दुल हमीद, शमशेर अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveCrimeJamtadaJharkhand

करमाटांड़ में दुर्गा पूजा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान

Khabar365newsकरमाटांड़ में दुर्गा पूजा -2026 सुरक्षा के मद्देनजर मिसन चौक और कालाझरिया...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

सूचना का अधिकार नागरिकों का सशक्त हथियार : रामेश्वर गोप

Khabar365newsपारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से की...

ActiveCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में महिला की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा, झारखंड – कपिल देव दास जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र...