BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला : बांदु रेलवे अंडरपास मार्ग पर दो फीट गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला-खरसवां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आदरडीह मिलन चौक मुख्य मार्ग के बीच बांदु स्थित रेलवे अंडरपास पर लगभग एक किलोमीटर तक सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर बनी हुई है। सड़क पर कई स्थानों पर दो से ढाई फीट तक गहरे और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पूरी सड़क धूल से भरी रहती है। जैसे ही कोई वाहन गुजरता है, धूल का गुबार उड़ने लगता है, जिससे सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहन चालक धूल से भर जाते हैं। साथ ही, सड़क किनारे स्थित दुकानों और मकानों में भी धूल जमा हो जाती है।

धूल, कीचड़ और गड्ढों से बचने के लिए कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिल या साइकिल लेकर रेलवे ट्रैक के ऊपर से पार करते हुए भी देखे गए हैं, जो अत्यंत खतरनाक है। बता दें यह मार्ग झिमरी, कुकड़ु, तिरूलडीह होते हुए रांची, टाटा और पुरुलिया जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है, एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में विभिन्न प्रकार के वाहनों का आवागमन होता है। इसी मार्ग के माध्यम से मरीजों को सीएचसी नीमडीह तथा एमजीएम जैसे अस्पतालों तक भी ले जाया जाता है। इस महत्वपूर्ण मार्ग की शीघ्र मरम्मत एवं समुचित व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveCrimeJamtadaJharkhand

करमाटांड़ में दुर्गा पूजा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान

Khabar365newsकरमाटांड़ में दुर्गा पूजा -2026 सुरक्षा के मद्देनजर मिसन चौक और कालाझरिया...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

सूचना का अधिकार नागरिकों का सशक्त हथियार : रामेश्वर गोप

Khabar365newsपारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से की...

ActiveCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में महिला की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा, झारखंड – कपिल देव दास जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र...