Home Breaking झारखंड ग्रामीण बैंक पतरातु शाखा के द्वारा वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन।
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

झारखंड ग्रामीण बैंक पतरातु शाखा के द्वारा वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन।

Share
Share

रिपोर्ट – सुमीत कुमार पाठक पतरातु

पतरातु में झारखंड ग्रामीण बैंक, पतरातु शाखा के द्वारा पंचायत भवन, बीचा में वित्तीय जागरूकता तथा Re-KYC शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित ग्रामिणों को वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जनधन खाता,अटल पेंशन योजना, मुद्रा लोन, केसीसी लोन, साइबर क्राइम Re-kyc इत्यादि के बारे में जानकारी दिया गया I जिसमें टोल फ्री नंबर 1930, और RBI द्वारा जारी टॉल फ्री नम्बर बैंकिंग सम्बंधित अन्य सहायता हेतु 14448 पर कॉल करने की जानकारी दी गई I इस शिविर में नाबार्ड से जिला विकास प्रबंधक श्रीमती दीपा प्रियंका द्वारा उपस्थित लोगों को Re-KYC के बारे में विस्तार से जानकारी दी I शिविर में झारखंड ग्रामीण बैंक, पतरातू शाखा प्रबंधक किशोर कुणाल, बैंक ऑफ इंडिया से प्रबंधक मिथिलेश कुमार, FLC अरुण सिंह, बैंक सखी गायत्री देवी आदि ने भी शिविर में अपना योगदान दिया I झारखंड ग्रामीण बैंक, पतरातू शाखा के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों के मध्य कॉपी, कलम इत्यादि का वितरण भी किया गया I

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

गुणवत्ता उत्कृष्टता के क्षेत्र में PVUNL को दोहरी उपलब्धि

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL)...