रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के किरीगढा के ग्रामीणों की बैठक गांव के मंदिर परिसर के समीप हुई। बैठक में ग्रामीणों ने रेलवे लाइन बिछाने की योजना का जमकर विरोध किया। बताया गया कि गुप्त रूप से अंचल अधिकारी कार्यालय से आम सूचना निकाला गया है इसमें जिला भू अर्जन पदाधिकारी रामगढ़ के द्वारा परियोजना हेतु भूमि अधिकरण से संबंधित अधियाचना हेतु मौजा कीरीगढा के संबंधित रैयतो के द्वारा उक्त वर्णित परियोजना का वर्तमान स्थिति में क्रियान्वयन का किया जा रहे विरोध के समाधान को लेकर अंचल कार्यालय पतरातू में रैयतों को बैठक में उपस्थिति के लिए पत्र निकाला है परंतु यह पत्र ना पंचायत प्रतिनिधि को मिला है ना ही रैयतों को इसको लेकर लोग विरोध कर रहे है।
Leave a comment