हजारीबाग

झारखंड बार काउंसिल सदस्य पद की प्रत्याशी मौली सिन्हा ने अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। झारखंड बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता मौली सिन्हा गुरुवार को हजारीबाग पहुंचीं। यहां उन्होंने हजारीबाग अधिवक्ता संघ के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर अपने पक्ष में समर्थन और मतदान की अपील की।
गौरतलब है कि आगामी 12 मार्च को झारखंड बार काउंसिल सदस्य पद के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में अधिवक्ता सदस्य मतदान करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार के क्रम में मौली सिन्हा 13 फरवरी को हजारीबाग पहुंचीं और यहां के अधिवक्ताओं के बीच संवाद स्थापित करते हुए अपने विज़न और प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, पेशेवर गरिमा की मजबूती और बार- बेंच के बेहतर समन्वय के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर हजारीबाग बार संघ के अध्यक्ष राजकुमार, अधिवक्ता सुशील कुमार सिन्हा, गौरव सहाय, पूर्व उपाध्यक्ष भैया संजय कुमार, पूर्व महासचिव हीरालाल, कृष्ण कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, राज प्रकाश, वीरेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, कुमार विक्रांत, आशुतोष कुमार, प्रियंका कुमारी, मोहम्मद इम्तियाज, आरिफ कमाल, गौरव कुमार सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने उनसे मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने भी विभिन्न पेशेवर मुद्दों पर अपनी बात रखी, जिस पर मौली सिन्हा ने सकारात्मक आश्वासन दिया। उनके आगमन से हजारीबाग में चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण हो गया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles