BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

Staff Selection Commission MTS नकल कांड: 8 लाख सौदा, धनबाद से 3 गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित MINERVA DIGITAL परीक्षा केंद्र में एसएससी (MTS) की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल गिरोह का खुलासा हुआ है। केंद्र समन्वयक की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो परीक्षार्थियों और परीक्षा केंद्र के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार परीक्षार्थियों की पहचान बिहार के लखीसराय जिले के रामचंद्रपुर निवासी रौनक कुमार और कोचगांव निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। वहीं परीक्षा केंद्र में रजिस्ट्रेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत नालंदा जिले के दायमचक निवासी शशि कुमार को भी हिरासत में लिया गया है।

जांच के दौरान अभ्यर्थियों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस और स्पाई ईयरपीस जैसे अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार इन उपकरणों के जरिए परीक्षा के दौरान बाहर से उत्तर बताए जा रहे थे। पूछताछ में दोनों परीक्षार्थियों ने स्वीकार किया कि केंद्र के कर्मचारी ने ही उन्हें ये डिवाइस उपलब्ध कराए थे और पूरी साजिश पहले से रची गई थी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नकल कराने के लिए प्रति परीक्षार्थी आठ लाख रुपये तय किए गए थे, जिसमें से ढाई लाख रुपये अग्रिम के रूप में लिए जा चुके थे।

गिरफ्तार कर्मचारी के मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप चैट, प्रवेश पत्रों की प्रतियां और पैसों के लेन-देन से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में 13 फरवरी 2026 को गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...