BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम के पैतृक गांव नेमरा में धक्कामार 108 एम्बुलेंस ने ली महिला की जान,

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां तैनात 108 एम्बुलेंस पिछले एक माह से खराब बताई जा रही है। हालात ऐसे हैं कि इमरजेंसी में वाहन को 15–20 मिनट तक धक्का मारकर स्टार्ट करना पड़ता है। रविवार सुबह इसी कथित लापरवाही के कारण एक सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। स्थानीय लोगों ने बरलंगा थाना पुलिस को सूचना दी। गांव के युवक रंजीत कुमार ने डायल 108 पर फोन किया, जिसके बाद बरलंगा थाने के पास खड़ी एम्बुलेंस को हर बार की तरह पांच–सात लोगों ने धक्का देकर किसी तरह चालू किया। 

एम्बुलेंस लगभग 15–20 मिनट की मशक्कत के बाद स्टार्ट हुई और करीब चार किलोमीटर दूर सिल्ली मोड़ स्थित घटनास्थल तक पहुंची। तब तक लगभग 40 मिनट बीत चुके थे और घायल सड़क पर तड़पते रहे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए एम्बुलेंस में चढ़ाया गया। लेकिन रास्ते में एम्बुलेंस फिर बंद हो गई और दोबारा धक्का मारकर चालू करना पड़ा। इलाज के लिए ले जाते समय घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विपक्ष का हमला
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को लेकर सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की बदहाल स्थिति, वेंटिलेटर और दवाइयों की कमी, जर्जर सड़कों और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण लोग रोज जान गंवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के अपने गांव की स्थिति दयनीय है और स्वास्थ्य मंत्री की संवेदनहीनता ने ग्रामीणों को ‘खाट-एम्बुलेंस’ के भरोसे छोड़ दिया है। मरांडी ने सवाल उठाया कि क्या एम्बुलेंस का नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित करना इतना कठिन है? क्या ग्रामीण और आदिवासी केवल सत्ता तक पहुंचने का माध्यम बनकर रह गए हैं? उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...