BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नगर अध्यक्ष प्रत्याशी आशा गुप्ता ने जारी किया ‘विकसित जामताड़ा’ संकल्प पत्र

Share
Share
Khabar365news

नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को जामताड़ा की नगर अध्यक्ष प्रत्याशी आशा गुप्ता ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ‘विकसित जामताड़ा’ का संकल्प पत्र जारी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता मोहनलाल बर्मन ने की। मौके पर आशा गुप्ता सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अधिवक्ता मोहनलाल बर्मन ने कहा कि जामताड़ा में अब बदलाव की बयार बह चुकी है और परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ तथाकथित लोग नगर चुनाव को दलीय आधार पर लड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह चुनाव सिंबल और बैलेट पेपर के माध्यम से हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ स्वयंभू नेता अपने आप को बड़े दलों का प्रतिनिधि बताकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रत्याशी आशा गुप्ता ने अपना विस्तृत संकल्प पत्र मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता जामताड़ा को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदुओं में जीपीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था, नगर के 16 वार्डों में एंबुलेंस सुविधा, प्रत्येक वार्ड में 150 सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना और अंबेडकर पुस्तकालय की स्थापना  सहित अन्य लाभ दायक घोषणा शामिल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

कोतो और न्यु मार्केट के ग्रामीण के पानी की समस्या को लेकर पहुंचे प्रखंड मुख्यालय पतरातु।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ग्राम पंचायत कोतो के ग्रामीण व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, मां ने बीमार बेटे को ठीक करने के लिए बेटी की बलि दी

Khabar365newsहजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव में 12 साल...