हजारीबाग

नशे के सौदागरों पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार: कटकमदाग, लोहसिंघना व इचाक थाना क्षेत्र में 14 गिरफ्तार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा व नकदी बरामद

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस ने कटकमदाग, लोहसिंघना और इचाक थाना क्षेत्र में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में ब्राउन शुगर, गांजा, लाखों रुपये के सामान, नकद राशि, वाहन और मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से जिले में नशा कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।


दिनांक 16 एवं 17 फरवरी 2026 को प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुल्ताना डीपो सीट सहित विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया। पूछताछ में इनकी संलिप्तता नशे के अवैध धंधे में पाई गई। कटकमदाग थाना क्षेत्र से मो० आफाक (पे० सैकत अली), मो० जुबैर उर्फ शाहबाज, सरोज कुमार, उदय कुमार उर्फ नवल डांगी, पवन राज वर्मा तथा राहुल कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लगभग 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹17,160 नकद, 07 मोबाइल, 02 मोटरसाइकिल, 01 स्कॉर्पियो वाहन तथा 02 इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई।


लोहसिंघना थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए आदित्य यादव उर्फ समीर, साहिब सिंह उर्फ साबी तथा गुरनाम सिंह उर्फ साबी को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 17 ग्राम ब्राउन शुगर, लगभग 02 किलोग्राम गांजा, ₹47,000 नकद, 01 स्कूटी, 01 बेजा कार तथा 03 मोबाइल बरामद किए गए। वहीं इचाक थाना क्षेत्र से इरफान अंसारी उर्फ जिगर, बाबुल कुमार, परवेज खान, विशाल कुमार राणा एवं मो० रौनी को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से लगभग 07 ग्राम ब्राउन शुगर और 07 मोटरसाइकिल बरामद हुई।
जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


इस पूरे अभियान का नेतृत्व श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग के निर्देशन में किया गया। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा (पेलावल अंचल), थाना प्रभारी कटकमदाग पु०नि० प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी लोहसिंघना पु०नि० निशांत केरकेट्टा, थाना प्रभारी इचाक पु०नि० गौतम कुमार, ओपी प्रभारी पेलावल ओपी पु०नि० वेद प्रकाश पाण्डेय सहित तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से आम लोगों में विश्वास बढ़ा है, जबकि नशे के अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
हजारीबाग

फरार अभियुक्ता की गिरफ्तारी: कटकमसांडी पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365news हजारीबाग/कटकमसांडी:कानून से लंबे समय से बच रही फरार अभियुक्ता को आखिरकार...

हजारीबाग

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 15.41 करोड़ की अवैध निकासी मामले में 3 सिपाही जेल भेजे गए

Khabar365news हजारीबाग:हजारीबाग जिला कोषागार से करोड़ों रुपये के गबन के मामले में...

हजारीबाग

फ्रेंड्स ग्रुप ने मृतक अभिषेक वर्मा के माता-पिता से मिलकर बंधाया ढाढ़स।

Khabar365newsहज़ारीबाग सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाले फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्यों ने...

हजारीबाग

विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है –मनीष जायसवाल ।

Khabar365newsयह दिवस उन महान तपस्वियों एवं राष्ट्रनिस्ट नेतृत्व को नमन करने का...