BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी, 9 जिलों में वज्रपात की आशंका

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में कल सोमवार की शाम 2026 की पहली बारिश हुई। राज्य के कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने झारखंड के 9 जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जाहिर की है वहीं, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए सभी से सतर्क रहने की भी अपील की है। रांची, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, गुमला, खूंटी, कोडरमा, पलामू और रामगढ़ सहित कई जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने की घटनाएं सामने आईं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार मंगलवार को भी कई जिलों में तेज हवा के साथ ठनका गिरने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, चतरा, पलामू, गढ़वा, कोडरमा और रामगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया। इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। लोगों को खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने 25 फरवरी को सुबह कुहासा और दिन में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना बताई है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और 26 और 27 फरवरी से शुष्क मौसम की स्थिति बन सकती है।

हालांकि, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लें और मोबाइल फोन या धातु की वस्तुओं का उपयोग खुले स्थान पर न करें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे खेतों में काम करते समय मौसम अपडेट पर नजर रखें। पश्चिमी विक्षोभ के इस प्रभाव ने झारखंड के मौसम को अस्थायी रूप से बदल दिया है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandLohardaga

लोहरदगा में भी होल्डिंग टैक्स मे जनता को राहत मिले… वार्ड पार्षद अविनाश कौर

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा नगर परिषद वार्ड नंबर 8...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के ग्रेजुएट किसान बना रहे नई पहचान

Khabar365newsजामताड़ा में 10 से 15 ग्रेजुएट युवा नौकरी की तलाश में भटकते-भटकते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कॉसमॉस युथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट,

Khabar365newsरांची। महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती और राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन

Khabar365newsलरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मंडल रेल प्रबंधक धनबाद,अखिलेश मिश्रा द्वारा...