हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Share
Share
Khabar365news

नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में महापौर और वार्ड पार्षद पद के लिए डाले गए मतों की गणना 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना का कार्य कृषि उत्पादन बाजार समिति, हजारीबाग परिसर में बने छह मतगणना हॉल में एक साथ कराया जाएगा।

महापौर एवं वार्ड पार्षद पदों की मतगणना एक साथ होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी पूर्व से अधिसूचित हैं। इसके अतिरिक्त महापौर पद की मतगणना के लिए छह पदाधिकारियों को सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

6 हॉल में होगी मतगणना

कुल 36 वार्डों के लिए मतगणना की व्यवस्था छह अलग-अलग हॉल में की गई है।

हॉल संख्या 01 – वार्ड 01 से 06 (15 टेबल)

हॉल संख्या 02 – वार्ड 07 से 12 (14 टेबल)

हॉल संख्या 03 – वार्ड 13 से 18 (13 टेबल)

हॉल संख्या 04 – वार्ड 19 से 24 (14 टेबल)

हॉल संख्या 05 – वार्ड 25 से 30 (14 टेबल)

हॉल संख्या 06 – वार्ड 31 से 36 (15 टेबल)

प्रत्येक हॉल में आवश्यक संख्या में गणना टेबल लगाई गई हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतगणना का कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केवल अधिकृत अभ्यर्थी और उनके एजेंटों को ही निर्धारित पास के आधार पर प्रवेश की अनुमति होगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कल्लू चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 125 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहेलमेट से लेकर ट्रिपल लोडिंग और नो-पार्किंग तक—यातायात नियमों को लेकर चला...

हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Khabar365news पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का अनूठा अभियान: खेल के मैदान से जागरूकता तक, “खेलेगा भारत–जीतेगा भारत” का शानदार समापन

Khabar365newsगिद्दी(हजारीबाग)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश...