BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Share
Share
Khabar365news

दुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से एक मार्मिक मामला सामने आया है, जहां तीन मासूम बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। चार वर्ष पहले उनकी मां का निधन हो गया था और दो दिन पूर्व पिता सुनील हांसदा के गुजर जाने के बाद 11 वर्षीय मिनुका, 9 वर्षीय लीलमुनि और 6 वर्षीय सागर पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। परिवार के सहारे के बिना बच्चों की पढ़ाई और परवरिश पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। 

जानकारी के अनुसार, एक बच्ची का स्कूल में नामांकन तो हुआ है, लेकिन वह नियमित रूप से विद्यालय नहीं जा पा रही है। वहीं दो अन्य बच्चों का अब तक किसी भी स्कूल में दाखिला नहीं हो सका है। आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना मुश्किल हो रहा है। इस मामले को द फॉलोअप के पत्रकार सनी शारद ने सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने दुमका के उपायुक्त को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 

सीएम ने निर्देश देते हुए कहा है कि मामले की जांच कर मिनुका और उसके भाई-बहनों की निरंतर शिक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही अन्य जरूरी मदद शीघ्र उपलब्ध कराई जाए और इसकी सूचना दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार से जुड़े अन्य अभिभावकों या रिश्तेदारों से संपर्क कर बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। सरकारी हस्तक्षेप के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि तीनों बच्चों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा, जिससे उनका भविष्य संवर सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...