चक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। बता दें कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय हुई। सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Leave a comment