BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी से शनिवार लगभग आठ बजे कुछ अज्ञात अपराधियों ने रिवाल्वर की नोंक पर साढ़े तीन लाख नगदी समेत चार लाख के सोने-चांदी का आभूषण लूट कर फरार हो गए। पीड़ित का नाम शिवशंकर है। उसके बाद पीड़ित ने किसी तरह भरकट्टा ओपी पहुंचकर ओपी प्रभारी को घटना की जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए ओपी प्रभारी अमन सिंह घटना की जांच करने में जुट गए। पीड़ित ने बताया कि प्रत्येक दिन के तरह वह सरिया स्थित अपना दुकान से घर जा रहे थे। इसी बीच यह घटना घटी।

सूत्रों के अनुसार अपराधियों ने सरिया से ही पीड़ित को पीछा कर भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुवा गांव के समीप सुनसान स्थान पर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि अपराधी सरिया से ही बाइक से उसका पीछा कर रहे थे। बाइक पर 3 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने अचानक उनके बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया और कान पर रिवाल्वर सटा दिया। इस दौरान अपराधियों ने बाइक की चाभी और मोबाइल भी छीन ली। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने बाइक की डिकी में बैग रखा था, जिसमें साढ़े तीन लाख नगदी और चार लाख के जेवरात थे।

अपराधी मेरे कान की नोंक पर रिवाल्वर सटा कर पैसे और आभूषण लुटकर भाग गए। वहीं, उन्होंने आगे बताया कि अपराधियों ने भागते हुए धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस स्टेशन में सूचना दोगे तो परिणाम बहुत बुरा होगा। बहरहाल, पुलिस द्वारा अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की खंगाले जा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...