BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Share
Share
Khabar365news

धनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का प्रभाव एक बार फिर देखने को मिला। 10 राउंड की मतगणना के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई और संजीव सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए मेयर पद पर कब्जा जमा लिया। संजीव सिंह को कुल 1,14,362 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेएमएम समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल को 82,460 वोट मिले। इस तरह संजीव सिंह ने 31,902 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
मतगणना के पहले राउंड से ही संजीव सिंह ने बढ़त बना ली थी। पहले राउंड में उन्हें 15,791 वोट मिले। दूसरे और तीसरे राउंड में भी उन्होंने क्रमश: 12,586 और 12,506 मत प्राप्त कर अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी। चौथे और पांचवें राउंड में 13,193 और 13,128 वोट हासिल कर उन्होंने बढ़त को और मजबूत किया।

छठे से आठवें राउंड तक भी उनका प्रदर्शन स्थिर रहा, जहां उन्हें 12,539, 13,189 और 11,799 मत मिले। अंतिम दो राउंड में भी बढ़त बरकरार रखते हुए उन्होंने निर्णायक जीत सुनिश्चित की। वहीं, चंद्रशेखर अग्रवाल ने शुरुआती राउंड में मुकाबला बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन अंतर कम नहीं कर सके और दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर शमशेर आलम अंसारी रहे, जिन्हें 59,079 मत मिले। चौथे स्थान पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार रहे, जिन्हें 57,895 वोट प्राप्त हुए। इस चुनाव में कुल 4,61,509 मत पड़े, जिनमें से 4,29,782 मत वैध घोषित किए गए, जबकि 31,727 मत निरस्त कर दिए गए। संजीव सिंह की इस जीत के साथ ही धनबाद की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है और नगर निगम की कमान अब उनके हाथों में होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...