BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में होली के दिन मौसम रहेगा साफ, लेकिन गर्मी दिखाएगी तेवर

Share
Share
Khabar365news

आज 02 मार्च है और होलिकी दहन भी। जगह-जगह चौक-चौराहों पर होलिका दहन की तैयारियां शुरू हो गई है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि इस साल होली के दिन मौसम कैसा रहेगा। बता दें कि 04 मार्च को होली मनाया जाएगा। दरअसल, 03 मार्च को चंद्र ग्रहन लगना है जिसके कारण इस साल की होली 04 मार्च को मनाया जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, होली के दिन राजधानी में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। साफ मौसम के कारण लोग रंगों के त्योहार का भरपूर आनंद ले सकेंगे। हालांकि, दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान से सावधान रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक देर तक धूप में रहने से बचना चाहिए।

मार्च महिना के पहले दिन ही राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वर्ष सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। मार्च के पहले सप्ताह में मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद दिन का तापमान तेजी से ऊपर चढ़ सकता है। राजधानी में अगले एक सप्ताह के भीतर अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक गर्मी चाईबासा में महसूस की गई, जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री, डाल्टनगंज में 36 डिग्री और बोकारो में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में न्यूनतम तापमान भी 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मार्च सामान्य रह सकता है, लेकिन अप्रैल और मई में गर्मी का असर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. इस दौरान लू चलने और तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम चक्र के कारण हर साल तापमान में उतार-चढ़ाव बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को अभी से सतर्क रहने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है। आने वाले महीनों में गर्मी सचमुच हाय-तौबा मचा सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...