BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबूलाल मरांडी ने उठाए निजता और जासूसी पर सवाल

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का ऑडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता रहा। इस ऑडियो में राज्य के अधिकारी, विधायक, ईडी के अफसरों और पत्रकारों को लेकर चर्चा होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस कथित ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें दो शीर्ष नौकरशाहों के बीच हुई फोन बातचीत का ऑडियो प्राप्त हुआ है। हालांकि उन्होंने इसकी सत्यता पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।

बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया कि मुद्दा यह नहीं है कि बातचीत में क्या कहा गया, बल्कि चिंता इस बात की है कि यदि सत्ता के शीर्ष पर बैठे अधिकारियों के फोन ही सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर मुख्यमंत्री, सत्ता पक्ष-विपक्ष के नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, नौकरशाहों और आम नागरिकों की निजता कितनी सुरक्षित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे सवाल करते हुए कहा कि क्या राज्य इसी तरह जासूसी के आधार पर चलाया जा रहा है? उनका कहना था कि जब उच्च पदों पर बैठे अधिकारी ही एक-दूसरे की जासूसी के दायरे में हों या उनके फोन सुरक्षित न हों, तो आम जनता खुद को सुरक्षित कैसे माने?

नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच के लिए एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...