JharkhandpatratupatratuRamgarh

जिंदल स्टील पतरातू में चेयरमैन नवीन जिंदल का जन्मदिन ‘फिटनेस डे’ के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातू । जिंदल स्टील के चेयरमैन सह कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के सांसद Naveen Jindal का जन्मदिन सोमवार को जिंदल स्टील पतरातू में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिंदल समूह द्वारा 9 मार्च को फिटनेस डे के रूप में मनाते हुए स्वास्थ्य, खेल और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे जिंदल क्लब में आयोजित योग सत्र से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर फिट और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इसके बाद सभी अधिकारी, पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने मिलकर केक काटकर चेयरमैन का जन्मदिन मनाया। वहीं जिंदल आशा के बच्चों ने भी केक काटकर चेयरमैन को शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और आनंद का माहौल बन गया।

इस दौरान आर्चरी, फुटबॉल सहित कई खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर चेयरमैन के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर जिंदल स्टील पतरातू के प्लांट प्रमुख के. बी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चेयरमैन नवीन जिंदल का व्यक्तित्व, कार्यशैली और दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन सदैव फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि कर्मचारियों में टीम भावना और उत्साह भी पैदा करते हैं।

उपस्थित लोगों ने चेयरमैन नवीन जिंदल के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर जिंदल स्टील पतरातू के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस प्रेरणादायक कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में फुटबॉल फाइनल के दौरान बड़ा ऐलान,

Khabar365newsगोड्डा। जिले के ठाकुरगंगटी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पलामू में CSP लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचा

Khabar365newsपलामू। जिले में CSP लूट की कोशिश को ग्रामीणों की तत्परता से...