Home Jharkhand एनडीए को जिताकर जनता ने झारखण्ड में बदलाव का संदेश दिया है: सांसद जयंत सिन्हा
Jharkhand

एनडीए को जिताकर जनता ने झारखण्ड में बदलाव का संदेश दिया है: सांसद जयंत सिन्हा

Share
Share

हेमंत हटाओ, झारखण्ड बचाओ

रामगढ़ उपचुनाव झांकी है, 2024 बाकी है

रामगढ़ उपचुनाव में जनता ने एनडीए को प्रचंड जीत दिलवाई है। इस चुनाव ने 2024 में झारखण्ड में बदलाव का संकेत दे दिया है। जेएमएम-कांग्रेस ठगबंधन वाली सरकार के कार्यों व नीतियों से हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत पूरे झारखण्ड की जनता त्रस्त है।

माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी ने रामगढ़ उपचुनाव में विशेष भूमिका निभाई। एनडीए प्रत्याशी श्रीमती सुनीता चौधरी जी के समर्थन में उन्होंने क्षेत्र भर में अनेक कार्यक्रम कर जनता को भारी संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसंपर्क अभियान, पद यात्राओं, विशाल बाइक रैली, नुक्कड़ सभाओं समेत विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर उपचुनाव पर चर्चा की।

श्री जयंत सिन्हा जी को जनता का जो स्नेह, समर्थन व आशीष मिला, वो अद्भुत था। वे जनसंपर्क व पद यात्रा के माध्यम से रामगढ़ विधानसभा के सभी प्रखंडों में गए और क्षेत्रवासियों से संवाद किया। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए जो विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लायी हैं, जनता उनसे बेहद प्रसन्न और संतुष्ट है। रामगढ़ उपचुनाव में इन विकास कार्यों का जनता पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा।

श्री जयंत सिन्हा जी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में सभी आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। उनका कहना था कि हमें हर बूथ को मजबूत बनाये रखते हुए मतदाताओं को सर्वाधिक संख्या में मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों तक लाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर गली, चौक व मुहल्ले में जाएं और लोगों को मोदी सरकार के विकास कार्यों के विषय में बताएं। एनडीए कार्यकर्ताओं को अपने सांसद से मार्गदर्शन प्राप्त कर उपचुनाव में प्रचार-प्रसार हेतु नई ऊर्जा मिली और वे दोगुनी लगन व मेहनत से जुटे रहे।

इस विराट जीत पर श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव के नतीजों से हज़ारीबाग, रामगढ़ और झारखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे देश में संदेश गया है कि “हेमंत हटाओ, झारखण्ड बचाओ”। इस उपचुनाव को लेकर मैं आश्वस्त था कि जनता एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलवाएगी। रामगढ़ की जनता में जेएमएम-कांग्रेस की विफल सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। राज्य सरकार ने युवाओं, महिलाओं व किसानों समेत हर वर्ग से झूठे वादे किए। इस ठगबंधन सरकार ने पिछले 3 सालों में सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया। रामगढ़ उपचुनाव जेएमएम-कांग्रेस सरकार को जनता का जवाब है। आज झारखण्ड की जनता सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का शासन देखना चाहती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2024 में जनता झारखण्ड की विफल सरकार को उखाड़ फेंकेगी और राज्य में पुनः विकास का कमल खिलेगा।

श्री जयंत सिन्हा जी ने इस अवसर पर रामगढ़ की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने मलाई की राजनीति करने वालों को नकार कर भलाई की राजनीति करने वालों को चुना है। एनडीए पर जनता ने जो विश्वास और भरोसा जताया है, हम उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। क्षेत्र की प्रगति व विकास ही हमारा लक्ष्य है। सभी के समुचित प्रयास व सहयोग से हम प्रगति को बढ़ावा देंगे। साथ ही उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय भाजपा अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, माननीय भाजपा, झारखण्ड अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश जी समेत एनडीए के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRamgahRamgarhआस्था

कार्तिक पूर्णिमा पर किला मंदिर में 63वें महायज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा पर रामगढ़ किला मंदिर में गूंजा जयकारा, 63वें महायज्ञ की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गढ़वा की सरस्वती नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव,

गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

घाघीडीह जेल में देर रात छापेमारी, ढाई घंटे तक चली सघन जांच

जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की टीम ने...