JharkhandpatratupatratuRamgarh

ईरान इजरायल के युद्ध की आग में हमारी चूल्हे की बुझ गई आग-अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

घरेलू गैस एलपीजी, सीएनजी समेत कई गैसों की किल्लत तथा बढ़ती कीमत से आम जनमानस परेशान बुरी तरह से है प्रभावित-अंबा

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक
पतरातु । ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने फेसबुक लाइव के माध्यम से केंद्र सरकार पर फिर से निशाना साधा है। अंबा प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत फैसला ,दोहरा नीति एवं झूठे वादों के शिकार आम जनता हो रही है। जहां एक तरफ़ केंद्र सरकार कह रही है कि देश मे पर्याप्त तेल एवम गैस मौजूद है और ईरान के हार्मोज स्र्टेट से ही भारत के तेलवाही और गैसवाही जहाज आ रहे है, तो देश मे किल्लत और दाम की बढ़ोतरी क्यों हुई? क्यों हमे घरेलू ईंधनों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू करना पड़ा, ये तो कालाबाजारी और जमाखोरी के ख़िलाफ़ लागू होता है। ईंधन और तेल कोई ऐसा चीज़ नहीं है जिसकी आराम से जमाखोरी और कालाबाजारी किया जा सकता है और इस तरह के मामले को लेकर कहीं भी कालाबाज़ारी और जमाखोरी का केस भी दर्ज नहीं हुआ है ।

पूर्व विधायक में सवाल करते हुए कहा कि अब केंद्र सरकार कोयला और किरासन को घरेलू ईंधन मे उपयोग हेतु छूट देने की बात कर रही है । एक तरफ़ केंद्र सरकार बोल रही है कि ईंधन की कोई कमी नहीं और दूसरी तरफ़ कमी दर्शाते हुए उपाय लगा रहे है, क्या ये दोहरा नीति नहीं, क्या छुपाया जा रहा है देश से?? देश में ईंधन की कोई किल्लत नहीं है यह बोल बोल के जितना दिन खिंचा जाये यही सोचा जा रहा है, क्योंकि आने वाले महीनों मे कुछ प्रदेश का विधानसभा निर्वाचन होने वाला है, और इसमें भाजपा के लिए ये ईंधन वाली समस्या गले का काँटा ना बन जाये इसी से बचने का प्रयास किया जा रहा।

माननीय मंत्री संजय सेठ जी को आज मीडिया मे बोलते हुए सुना गया है कि भाजपा सरकार ने ही सभी को गैस कनेक्शन दिया है और साढ़े दस करोड़ लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस दिए है, तो मंत्री जी को ये भी पता होगा की उज्ज्वला योजना के तहत शायद किसी परिवार को एक सिलिंडर मिलता है ,साढ़े दस करोड़ सिलिंडर हर महीना वितरण किया जा रहा है इसकी जानकारी अगर मंत्री जी दे देंगे तो हम भी जान लेंगे 77 साल के सरकार मे 50 साल काँग्रेस की भागीदारी रही उस समय तेल की क़ीमत 35 से 40 रुपया की थी और 20 साल के BJP के शासन मे ये 40 से बढ़कर 100 रुपया हो गया । आम आदमी जानता ही नहीं है की तेल की पूरा परिवहन एवम आयत का ठेका अंबानी को दे दी गई है,अब इससे आप क्या आशा करेंगे।

भाजपा शासित प्रदेशों में बेरहमी से बिना विचरण के लोगो को पिट के और उनके मकानों को ध्वस्त कर के जो बोलते है की सुशासहन कायम होगा वो समाज मे अराजगता को जन्म दे रहे है,अभी ये कुछ कुछ प्रदेश मे सीमित है धीरे धीरे देश के अन्य हिस्सों मे भी फैलेंगे । अंग्रेजी मे Frankenstein एक कहानी है पढ़ लीजिएगा, धर्म और जाति के नाम पर आज जो अपनी राजनीति और अपने पद अपने फ़ायदे के लिए भड़का रहे है और उकसा रहे है,यही जानता एक दिन Frankenstein का रूप धारण करेगा तब इनलोगो को भागने का मौक़ा नहीं मिलेगा ,तब तक इंतज़ार करिए । नफ़रत का राजनीति का अंजाम बहुत ही बुरा होगा ।

आगे अंबा प्रसाद में कहा कि सीएनजी की उपलब्धता में कमी होने के कारण बस ऑटो रिक्शा का किराया भी तेजी से बढ़ रहा है जिससे आम जनमानस बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता नहीं होने के कारण कई प्रतिष्ठान होटल, लॉज, रेस्टोरेंट इत्यादि बंद हो गए हैं, नौबत यहां तक पहुंच चुकी है कि बड़े-बड़े मंदिरों में चलने वाला भंडारा भी बंद होने की कगार पर है।

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक हमारे प्रसाद ने केंद्र सरकार से फिर से मांग की है कि मामले पर आवश्यक कदम उठाते हुए लोगों को राहत दिलाने का कार्य करें आम जनमानस जो दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं वह आजकल लंबे लाइन में गैस सिलेंडर लेने के लिए खड़े नजर आ रहे हैं ऐसे में आम लोग अगर गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े नजर आएंगे तो अपना मजदूरी कैसे करेंगे एवं परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे। यह बहुत गंभीर मसला है जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है.

अंबा प्रसाद ने बताया कि खबर यह भी है कि संत कोलंबस महाविद्यालय हजारीबाग के मुख्य छात्रावास प्रीफेक्ट में रहने वाले छात्र घर चले गए क्योंकि हॉस्टल में वे लोग लकड़ी चुनकर और गैस की ऊंची दाम देकर किसी तरह खाना बना रहे थे जो यह स्पष्ट करता है कि देश में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है भले ही सरकार दावा करें कि गैस की कमी नहीं है लेकिन वास्तविकता लोगों को दिख रही है। शहर में रहने वाले छात्र अपने-अपने कमरे को बंद करके घर चले गए हैं जो स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

आगे उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू होने के बाद भी हजारीबाग में लॉज ,हॉस्टल में रहने वाले छात्र, प्रतियोगी गैस किल्लत से जूझ रहे। उन्हे पढाई करने के बजाए वापस अपने घर जाना पड़ रहा है। गैस की उपलब्धता की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार पर है परन्तु लोग केन्द्र सरकार की कुव्यवस्था के कारण कतार में लगने,घर वापस लौटने,जेब कटाने को विवश हैं।

अंबा प्रसाद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जगह-जगह जाकर भाषण देकर आश्वासन दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि विरोधी लोग और विपक्ष कि प्रचार कर रहे हैं जबकि कुछ अंधभक्त उनके आश्वासन से ही आस्वस्त है, धरातल में जो वास्तविक परेशानी हो रही है उसको नहीं समझ रहे हैं वास्तविकता और भाषण बाजी में अंतर गैस सिलेंडर लेने वाले लाइन में खड़े लोगों से पूछिए तो दूध और पानी का पानी हो जाएगा जब सिनेमा हॉल में पिक्चर चल रहा है तो ट्रेलर बाजी क्यों किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...

BreakingJharkhandझारखंडपलामू

पलामू में तालाब में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत

Khabar365newsपलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने के दौरान...