पतरातू मुखिया ने किन्नरों के खिलाफ पतरातू थाने में की शिकायत।
रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक
पतरातू । पतरातू सहित आसपास के गांव में अब बधाई के नाम पर किन्नरों की मनमानी बिल्कुल नहीं चलेगी अब किन्नरों के द्वारा जबरन वसूली का मामला थाना में शिकायत की गई है। ऐसा एक मामला पतरातू पंचायत अंतर्गत पतरातू रिटायर कॉलोनी में हुआ जहां जहां किन्नरों के टीम ने पतरातू रिटायर कौलोनी व पतरातू बाजार के कई दंपतियों के सामने पैसे देने की जिद बांध ली।
किन्नरों द्वारा इन स्थानों में जबरदस्ती पैसे की वसूली की गई। लोगों ने इसकी शिकायत सबसे पहले स्थानीय मुखिया गिरजेश कुमार से की । उन्होंने सत्यता की जांच करते हुए ग्राम पंचायत की आमसभा की बैठक में फैसला लेने के बाद पतरातू मुखिया गिरजेश कुमार ने पतरातू थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है की पतरातू सहित आस पास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम ग्रामीण किन्नरों के आतंक से परेशान हैं। लगातार उनके द्वारा क्षेत्र में लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव के किसी शिशु के जन्म लेने पर या शादी समारोह में किन्नर धामकते हैं और मोटी रकम की डिमांड करने लगते हैं वही जब लोग इतनी रकम दे पाने में असमर्थ जताते हैं तो किन्नर उन्हें बेइज्जती करने से भी पीछे नहीं रहते। बीते दिनों हुई ऐसी कई घटनाओं को लेकर लोगों में काफी आक्रोश था हालात को देखते हुए पतरातू मुखिया गिरजेश कूमार ने किन्नरों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। और इनके खिलाफ पतरातू थाना सहित जिले के संबंधित पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है।
Leave a comment