BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने ली शपथ, 34 वार्ड पार्षदों ने भी पद की संभाली जिम्मेदारी

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान मेयर (महापौर) सुधा गुप्ता को कोल्हान आयुक्त रविरंजन विक्रम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान समारोह में मानगो नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 34 वार्ड पार्षदों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाने की प्रक्रिया आरओ संतोष गर्ग समेत संबंधित पदाधिकारियों द्वारा पूरी कराई गई। शपथ लेने के साथ ही मेयर सुधा गुप्ता ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। वहीं, पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्ड की जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए मानगो क्षेत्र के समग्र विकास और बेहतर नगर व्यवस्था सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में कोल्हान आयुक्त रविरंजन विक्रम, एडीसी सह आरओ संतोष गर्ग, जिला योजना पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट सुदीप्त राज सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...