BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंडल डैम विस्थापन पर बवाल, पुनर्वास के खिलाफ विधायक का विरोध

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मंडल डैम के विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने बलीगढ़, बिरापुर, विश्रामपुर समेत दर्जनों गांवों के बीच स्थित जंगल क्षेत्र को उजाड़कर विस्थापित परिवारों को बसाने की योजना का विरोध किया। विधायक ने कहा कि प्रस्तावित क्षेत्र में लगभग 780 विस्थापित परिवारों को बसाने से करीब 5000 ग्रामीणों की आजीविका पर असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इन गांवों के लोग जंगल पर निर्भर हैं, जहां से महुआ फूल, तेंदूपत्ता, पत्तल-दोना, लाह और जड़ी-बूटियां प्राप्त होती हैं, जो उनकी रोजमर्रा की जरूरतों और आय का प्रमुख स्रोत हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि विस्थापित परिवारों को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर बसाया जाए, ताकि स्थानीय लोगों की आजीविका और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। विधायक ने यह भी कहा कि जंगल क्षेत्र में बसावट से जनसंख्या दबाव बढ़ेगा और पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ सकता है। इसके अलावा, विधायक ने गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से सिरोई पंचायत के ढोटी तक लगभग 7 किलोमीटर पक्की सड़क और पुलिया निर्माण की मांग भी विधानसभा में उठाई। इस पर संबंधित मंत्री ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पत्रकार के साथ की गई मारपीट,मामला पहुंचा थाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पत्रकार गुलाम सरवर...

BreakingJharkhandpatratu

पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू पतरातू पुलिस अनुमंडल कार्यालय में अपराध मासिक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू मुखिया गिरजेश कुमार ने स्कूल के टॉपर छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू स्थित एस एस प्लस टू...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में NEET में बड़ी लापरवाही, 5 घंटे तक नहीं मिला प्रश्न-पत्र

Khabar365newsमेदिनीनगर के योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर NEET UG...