हजारीबाग

सांसद मनीष जायसवाल के सहयोग से होरिया में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आगाज, बोले- युवाओं को खेल के क्षेत्र में हरसंभव मदद करेंगे- किशोरी राणा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। शिव शक्ति क्लब होरिया के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के आयोजन में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री मनीष जायसवाल का भरपूर सहयोग रहा। उद्घाटन समारोह में सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें उचित मंच और अवसर देने की। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य का रास्ता भी तैयार करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार ₹25,000 तथा उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक मुकाबला 35-35 मिनट का होगा।

मुख्य अतिथि किशोरी राणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, सचिव अर्जुन रजक और खेल संचालक मुकेश मेहता सहित क्लब के सदस्य एवं सहयोगी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस बीच मौके पे पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद यादव, बैजू यादव, मनु यादव,मंटू यादव,अमर राणा,अर्जुन रजक ,महादेव साव,उपेन्द्र यादव,मुकेश मेहता,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न...

हजारीबाग

नगवां टोल प्लाजा पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चला कार्रवाई का डंडा, 75 हजार का चालान

Khabar365newsहजारीबाग। शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत...

हजारीबाग

फेयर प्राइस डीलरों की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल

Khabar365newsहजारीबाग, 6 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हजारीबाग...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर चुरचू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

Khabar365newsथाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक...