हजारीबाग

ईद-उल-फितर पर उमड़ी अकीदत, पेलावल जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण नमाज संपन्न

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: पवित्र ईद-उल-फितर के अवसर पर पेलावल जामा मस्जिद के पास नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस दौरान विधि-व्यवस्था की पूरी कमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव के नेतृत्व में रही, जिनकी देखरेख में नमाज को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। वहीं कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग करते हुए प्रशासनिक समन्वय को मजबूत बनाए रखे।
नमाज के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी, लेकिन प्रशासन की चुस्त व्यवस्था और निगरानी के कारण कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। सुरक्षा बलों की तैनाती, ट्रैफिक नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव ने मौके पर उपस्थित लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। वहीं अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने भी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में एकता और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
अधिकारियों के कुशल नेतृत्व, सतर्कता और बेहतर समन्वय का ही परिणाम रहा कि ईद की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में कल 4 घंटे बिजली बाधित रहेगी, ओल्ड छड़वा फीडर से जुड़े इलाकों में सप्लाई ठप

Khabar365newsहजारीबाग शहर के उपभोक्ताओं के लिए एक अहम सूचना सामने आई है।...