
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू रामनवमी पूजा महासमिति ने गुरुवार को महा अष्टमी पर पतरातू में झांकी के साथ भव्य जुलूस निकाला गया ।जिसमें जय श्री राम ,जय बजरंगबली के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजयामन रहा। पतरातू स्थित राम जानकी मंदिर से शुरू होकर पतरातू बाजार,मेंन रोड, स्टेशन रोड, शहीद भगत सिंह चौक, ब्लॉक मोड , खैर मांझी, पतरातू बस्ती, कन्या मध्य विद्यालय तक गई ।

जुलूस में शामिल लोग लाठी ,डंडे, तलवार, भाले से करतब दिखाते नजर आए। वही राम, सीता, शिव पार्वती की वेशभूषा की झांकी दिखाई दी, लेकिन हनुमान आकर्षण के केंद्र रहे।वहां से लौटकर मंदिर परिसर में जुलूस को समाप्त किया गया ।

जुलूस में पतरातु पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही।जुलूस में समिति अध्यक्ष निशि पांडे, शशि पाठक, पतरातु मुखिया गिरीजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य ज्योति गुप्ता,उदय अग्रवाल,मनोज साव महानंद सिंह, , राकेश चौहान ,महेंद्र गोप, सुभाष साव, सागर कुमार, राम जी स्वर्णकार, संतोष गुप्ता, रवि दत्त, नारायण साव, गुड्डू कुमार, कुलेश्वर साव , मनोज साव सहित सैकड़ो राम भक्त मौजूद थे।
Leave a comment