BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

IPL की शुरुआत से पहले झटका, महेंद्र सिंह धोनी शुरुआती दो हफ्ते रहेंगे बाहर

Share
Share
Khabar365news

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से पहले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में नहीं खेल पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि धोनी फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। इस चोट के चलते उनके शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहने की संभावना जताई गई है। टीम ने अपने संदेश के अंत में लिखा- Get well soon, Thala! 

आज से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगी। बीसीसीआई के सचिव ने बताया कि पिछले साल 4 जून को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार किसी भी तरह का सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। आईपीएल ने पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था, जिसके अनुसार 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच ये मुकाबले खेले जाने थे। अब पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें 13 अप्रैल से 24 मई के बीच देश के विभिन्न शहरों में कुल 50 और मैच खेले जाएंगे। हालांकि पहले 84 मैचों की चर्चा थी, लेकिन इस सीजन में उतने मुकाबले नहीं होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...