BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Share
Share
Khabar365news

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में कुल 558 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जबकि सात मेधावी छात्रों को मेडल और विशेष सम्मान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह का पहला सत्र दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न प्रबंधन पाठ्यक्रमों के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। सत्र 2024-26 के पांच प्रमुख पाठ्यक्रमों- एमबीए, एमबीए-बीए, एमबीए-एचआरएम, एमबीए-एग्जीक्यूटिव (समर) और एमबीए-एग्जीक्यूटिव (विंटर)- के टॉपर्स को विशेष सम्मान मिलेगा। इसके अलावा दो छात्रों को स्टूडेंट सिटीजनशिप अवॉर्ड और प्रो. आशीष हाजेला अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए खूंटी जिले के उलिहातू जाएंगे। वहां वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति संस्थान द्वारा विकसित देश के पहले बी-स्कूल वर्चुअल रियलिटी केस रिपॉजिटरी का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम से पहले वे राजभवन में लंच करेंगे और उसके बाद आईआईएम पहुंचेंगे। दौरे को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। उलिहातू और आसपास के क्षेत्रों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है, जहां ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

वहीं, रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हिनू, बिरसा चौक, अरगोड़ा, किशोरगंज, न्यू मार्केट और एटीआई मोड़ समेत कई प्रमुख इलाकों में यातायात सीमित रहेगा। भारी वाहनों को रिंग रोड के जरिए आवागमन की अनुमति दी गई है, जबकि अन्य मार्गों पर भी जरूरत के अनुसार डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर रांची और खूंटी में पांच आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...