गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक दुकानदार को गोली मार दी गई है। दुकानदार की पहचान उमेश मेहता के रूप में हुई है। दुकानदार के सीने में गोली लगी है। वह गंभीर रूप से घायल है। अनुमंडलीय अस्पताल में उमेश मेहता को भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधी उमेश मेहता की दुकान पर गुटखा लेने पहुंचा था। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। जिसके बाद अपराधी ने दुकानदार को गोली मार दी।
Leave a comment