BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Share
Share
Khabar365news

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले सुजीत कुमार गुप्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और एक-एक कर सभी अलमारियों के लॉकर तोड़ डाले। पीड़ित सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और लगभग 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए हैं। सुजीत कुमार के अनुसार, वे रामनवमी के दिन पूजा करने के बाद अपने गुमला स्थित पैतृक गांव चले गए थे। इसी दौरान बंद पड़े घर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चोर काफी शातिर लग रहे हैं। घर के चार दरवाजों के ताले तोड़े गए और चार अलमारियों के लॉकर काटे गए। खास बात यह रही कि चोरों ने केवल जेवरात और नकदी को ही निशाना बनाया, जबकि अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया। हालांकि गहनों की तलाश में घर के सामान को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...