BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कतरास में भू-धंसान, 3 शव बरामद, देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Share
Share
Khabar365news

कतरास के सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत टंडाबार बस्ती में हुए दर्दनाक भू-धंसान हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन लोगों के शव मलबे से बरामद किए गए। यह अभियान देर रात करीब ढाई से तीन बजे तक जारी रहा। मलबे से जिन लोगों के शव निकाले गए, उनकी पहचान मनोहर उरांव, उनकी बेटी गीता देवी और सरिता देवी के रूप में हुई है। हादसे में मनोहर उरांव का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिसके नीचे दबकर तीनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना के समय मनोहर उरांव अपनी बेटी गीता देवी के साथ घर में मौजूद थे। उसी दौरान किसी काम से सरिता देवी उनके घर आई हुई थीं। अचानक हुए भू-धंसान ने तीनों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और वे मलबे के नीचे दब गए। मृतक की पत्नी छोटू देवी ने बताया कि हादसे के समय वह घर पर नहीं थीं और पड़ोस में गई हुई थीं। उनके अनुसार, पति, बेटी और सरिता घर के अंदर ही थे, जो इस दुर्घटना की चपेट में आ गए। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले।

वहीं, सरिता देवी की बेटी ने भी बताया कि उनकी मां मनोहर उरांव के घर गई थीं और उसी दौरान यह हादसा हो गया। काफी देर बाद रात में रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया होता, तो शायद तीनों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RSS पर अमेरिकी आयोग की टिप्पणी भारत ने नकारी

Khabar365newsनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर अमेरिकी आयोग की ओर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शिक्षक जनगणना ड्यूटी से नहीं कर सकते इनकार: HC

Khabar365news[स्थान]। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोहागढ़ में इतिहास से ज्यादा सिया की कहानी में दिलचस्पी,

Khabar365newsलोहागढ़। राजस्थान के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में पर्यटन का एक अलग ही...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राजस्थान में UCC बिल पेश, लिव-इन रजिस्ट्रेशन जरूरी

Khabar365newsजयपुर। राजस्थान विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश किया गया...