हजारीबाग

हजारीबाग में दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा: मासूम बच्ची की तंत्र-मंत्र के नाम पर निर्मम हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बा गांव में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। रामनवमी के दौरान लापता हुई एक मासूम बच्ची का शव अगले दिन सुबह बांस झाड़ी के पास बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।



घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। तकनीकी साक्ष्य और गहन अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड की परतें खोल दीं, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया।

जांच में सामने आया कि मृतका की मां लंबे समय से अपने बेटे की शारीरिक और मानसिक परेशानियों के समाधान के लिए गांव की एक महिला, शांति देवी उर्फ ‘भगतिन’ के संपर्क में थी। अंधविश्वास के जाल में फंसकर उसे यह यकीन दिलाया गया कि समस्याओं के समाधान के लिए एक कुंवारी बच्ची की बलि देनी होगी।

रामनवमी के दिन, योजनाबद्ध तरीके से मासूम बच्ची को पूजा के बहाने भगतिन के घर ले जाया गया। वहां तंत्र-मंत्र की आड़ में बेहद क्रूरता के साथ बच्ची की हत्या कर दी गई। इस अमानवीय कृत्य में बच्ची की मां और एक अन्य आरोपी भीम राम जिसे बच्ची की मां का प्रेमी बताया जा रहा है उसकी भी संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—भीम राम, रशेमी देवी (मृतका की मां) और शांति देवी उर्फ भगतिन—को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी कुसुम्बा गांव के ही निवासी हैं।

इस पूरे मामले में हजारीबाग पुलिस की सक्रियता और पेशेवर जांच की सराहना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने बेहद कम समय में इस जघन्य अपराध का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, जो कानून व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह घटना समाज में व्याप्त अंधविश्वास की खतरनाक सच्चाई को उजागर करती है, जहां मासूम जिंदगी को भी बेरहमी से कुर्बान कर दिया जाता है। जरूरत है जागरूकता और सख्त कार्रवाई की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

मेंटेनेंस कार्य के कारण 4 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

Khabar365newsहजारीबाग: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के...

हजारीबाग

गिद्दी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, छापेमारी में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग): अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ गिद्दी पुलिस लगातार...

हजारीबाग

98% बिलिंग के साथ हजारीबाग सर्किल ने रचा नया रिकॉर्ड, कटकमसांडी रहा अव्वल प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल

Khabar365newsहजारीबाग: बिजली उपभोक्ताओं की समयबद्ध बिलिंग सुनिश्चित करने की दिशा में हजारीबाग...

हजारीबाग

17 वर्षों से फरार वारंटी कानून के शिकंजे में, सदर थाना पुलिस की सक्रियता रंग लाई

Khabar365news हजारीबाग: कानून से लंबे समय तक बचने की कोशिश आखिरकार नाकाम...