BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड की बेटियां भारतीय टीम ट्रायल्स के लिए रवाना, चतरा की तनु-स्नेहा भी शामिल

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के लिए गर्व की बात है कि Chatra Rifle Club, Ranchi की दो प्रतिभाशाली शूटर तनु वर्मा और स्नेहा कुमारी भारतीय टीम ट्रायल्स में भाग लेने के लिए रवाना हो गई हैं। दोनों खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए देश स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। तनु वर्मा 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के ट्रायल्स के लिए दिल्ली में हिस्सा लेंगी, जबकि स्नेहा कुमारी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के लिए भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

ये दोनों खिलाड़ी पहले भी झारखंड के लिए कई पदक जीत चुकी हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं। इनके चयन से पूरे राज्य में खुशी और गर्व का माहौल है। Chatra Rifle Club के कोच और डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी ट्रायल्स में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाएंगी और झारखंड का नाम देशभर में रोशन करेंगी। कोच नितीश ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

Chatra Rifle Club, Ranchi में लगातार नए खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो आने वाले समय में राज्य और देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

दो बच्चों के पिता आत्महत्या कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाटांड के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली कि...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

चोरी की गई टर्बो के साथ ,चोर गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल ने हासिल की 1600 मेगावाट क्षमता की ऐतिहासिक उपलब्धि

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल, जो कि एनटीपीसी एवं झारखंड...