गुमला सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रविवार देर रात की है, जब पालकोट और सिसई थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू की। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Leave a comment