BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद-जामताड़ा रूट पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

Share
Share
Khabar365news

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए धनबाद रेल मंडल के रास्ते दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों के चलने से झारखंड के धनबाद और जामताड़ा समेत बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि खातीपुरा–हावड़ा और सोगरिया–धनबाद के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों से गर्मी में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

ट्रेन संख्या 09709 खातीपुरा–हावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 7 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन खातीपुरा से सुबह 09:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09:45 बजे धनबाद पहुंचेगी और 15:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09710 हावड़ा–खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 8 अप्रैल 2026 से 1 जुलाई 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन हावड़ा से रात 23:55 बजे खुलकर सुबह 06:00 बजे धनबाद और 09:00 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। यह ट्रेन गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्धमान जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 09821 सोगरिया–धनबाद स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 16 अप्रैल 2026 से 9 जुलाई 2026 तक चलेगी, जबकि 09822 धनबाद–सोगरिया स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 18 अप्रैल 2026 से 11 जुलाई 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छेओकी, सतना, कटनी और सागर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे जामताड़ा और आसपास के यात्रियों को भी कनेक्टिविटी में फायदा मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर, रेलवे ने कोलकाता–कानपुर सेंट्रल और आसनसोल–वीजीएल झांसी के बीच भी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल–कोलकाता स्पेशल 6 अप्रैल से 29 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1 बजे कानपुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 7:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04158 कोलकाता–कानपुर सेंट्रल स्पेशल हर मंगलवार को सुबह 10:45 बजे कोलकाता से चलकर अगले दिन 7:10 बजे कानपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।\

इसके साथ ही 04185 वीजीएल झांसी–आसनसोल स्पेशल 8 अप्रैल से 28 जून 2026 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को सुबह 9:20 बजे झांसी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में 04186 आसनसोल–वीजीएल झांसी स्पेशल 9 अप्रैल से 29 जून 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को शाम 5:10 बजे आसनसोल से चलकर अगले दिन शाम 7:10 बजे झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इन सभी स्पेशल ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी यात्रा को सुगम बनाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल, पतरातू से प्रथम फ्लाई ऐश रेक रवाना : हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL),...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू स्टीम कॉलोनी में शिक्षक के निधन पर शोक की लहर

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टीम कॉलोनी के सबसे सम्मानित और...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस वार्ता करते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...