BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

असम की महिलाओं को ₹2500 देने का वादा, कल्पना सोरेन का बड़ा ऐलान

Share
Share
Khabar365news

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सोमवार को कई जनसभाओं को संबोधित किया और पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने चाय बागान श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनने पर चाय बागान के श्रमिकों को 500 रुपये न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सम्मान राशि प्रदान करने का वादा किया गया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हर परिवार को आवास, बच्चों को बेहतर शिक्षा और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मजबत विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कल्पना सोरेन ने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल किसी एक प्रत्याशी की जीत-हार का सवाल नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य की लड़ाई है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...