CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार करते हुए नकली शराब निर्माण के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। दिनांक 06/04/2026 को ग्राम शाहपुर स्थित एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां अवैध रूप से नकली शराब का निर्माण किया जा रहा था।
इस मामले में पुलिस ने कुल छह आरोपियों के विरुद्ध कटकमसांडी थाना कांड संख्या 55/26 दर्ज किया है। आरोपियों में मिथलेश यादव, राजेश यादव, बीरेंद्र यादव (पिता हीरामन यादव), प्रदीप यादव (पिता दिनेश्वर यादव), प्रदीप यादव (पिता दोदी यादव) – सभी ग्राम रोहमर, थाना गिद्धौर, जिला चतरा के निवासी हैं, जबकि चूरामन यादव (पिता स्व. परमेश्वर यादव), ग्राम मनार, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग का निवासी है।
पुलिस ने इस कांड में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी चूरामन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274/275/3(5), एक्साइज एक्ट 47A तथा कॉपीराइट एक्ट की धारा 63/65 के तहत गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं, जो इस अवैध कारोबार की गंभीरता को दर्शाता है।

इस पूरे ऑपरेशन में कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता की भूमिका बेहद सराहनीय रही। उनकी नेतृत्व क्षमता, त्वरित कार्रवाई और अपराध के प्रति सख्त रवैये के कारण यह बड़ी सफलता हासिल हो सकी। क्षेत्र में अवैध शराब जैसे घातक कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता साफ तौर पर दिखाई देती है।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी तरह अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी।
कटकमसांडी पुलिस अब हर अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए है, और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeJamtadaJharkhand

सालानपुर पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर पकड़ा, एक गिरफ्तार

Khabar365newsसालानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग...