हजारीबाग

फरार अभियुक्ता की गिरफ्तारी: कटकमसांडी पुलिस की बड़ी सफलता

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/कटकमसांडी:
कानून से लंबे समय से बच रही फरार अभियुक्ता को आखिरकार पुलिस ने अपने शिकंजे में ले ही लिया। कटकमसांडी थाना कांड संख्या 203/24 (दिनांक 18.09.2024) के तहत दर्ज गंभीर धाराओं 61(2)/80(2)/238(a)/3(5) BNS में वांछित अभियुक्ता संगीता देवी (पति दिनेश पासवान), निवासी खरिका, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग को पुलिस ने सटीक सूचना और रणनीतिक कार्रवाई के तहत पिपरवार (चतरा) से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियुक्ता काफी समय से फरार चल रही थी और अपनी पहचान छुपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रही थी। लेकिन कटकमसांडी पुलिस की सतत निगरानी और मजबूत खुफिया तंत्र के चलते उसके ठिकाने का पता लगाया गया। तत्पश्चात एक सुनियोजित अभियान चलाकर उसे धर दबोचा गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और भी मजबूत हुआ है।
इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी शिवम गुप्ता की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनकी नेतृत्व क्षमता, तत्परता और अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैये के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी। स्थानीय लोगों ने भी थाना प्रभारी की इस सक्रियता की खुलकर प्रशंसा की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में नो पार्किंग पर सख्ती की दस्तक: सड़क व्यवस्था सुधारने उतरी पुलिस, दो दिन बाद कटेगा चालान!

Khabar365newsहजारीबाग: शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम की समस्या...

हजारीबाग

बकरीद को लेकर लोहसिंघना थाना अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द और सुरक्षा पर जोर

Khabar365newsहजारीबाग: आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण,...