बिहार के सभी जिलों में आज से आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं कई जिलों में पारा 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक लू चलने की आशंका
हालांकि इस दौरान मौसम विभाग ने कैमूर, डेहरी, पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों को ज्यादा संवेदनशील बताया है। मौसम विभाग की माने तो दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक लू चलने की भी आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों से अपील की है कि खुद हाइड्रेट ऱखें।
Leave a comment