हजारीबाग

पश्चिम बंगाल के विधानसभा सोनामुखी (SC) सीट के पर्यवेक्षक बनाए गए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Share
Share
Khabar365news

“कांग्रेस का भरोसा मुन्ना सिंह पर, सोनामुखी (SC) सीट की सौंपी गई कमान”

हजारीबाग-

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर के द्वारा शुक्रवार को जारी पत्र के माध्यम से आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सोनामुखी (SC) विधानसभा सीट का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मुन्ना सिंह ने गुलाम अहमद मीर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा, यह जिम्मेदारी केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे संगठन की है। हम सभी को मिलकर जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाना है तथा आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

30 अगस्त को कटकमसांडी में 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित

Khabar365news33 केवी लाइन के समीप पेड़ों की डालियों की होगी छंटाई, विद्युत...

हजारीबाग

हजारीबाग खेल महोत्सव में शामिल हुए मुन्ना सिंह, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Khabar365newsहजारीबाग। कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में जिला प्रशासन एवं हजारीबाग ओलंपिक संघ के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

हजारीबाग

आस्था के केंद्र नन्हें हनुमान मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप, पुनर्निर्माण के लिए विधि-विधान से हुआ भूमिपूजन

Khabar365newsचरही, हजारीबाग। चरही घाटी की धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े प्राचीन...