ChatraCrime

चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: वाहन चेकिंग में पकड़ा गया शातिर गिरोह, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

Share
Share
Khabar365news


चतरा: जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत इटखोरी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 10 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4:15 बजे नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया।
जांच के दौरान पकड़े गए युवकों ने अपना नाम प्रशांत कुमार यादव उर्फ माइकल, सूरज कुमार और बहादुर कुमार राणा बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक अपाची मोटरसाइकिल (नंबर JH02AM-3755) और दो महंगे मोबाइल बरामद हुए। जब कागजात मांगे गए तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वे मिलकर बाइक चोरी और राहगीरों से मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देते थे और बाद में चोरी का सामान बेच देते थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की सक्रियता और सूझबूझ की अहम भूमिका रही। उनकी नेतृत्व क्षमता और त्वरित निर्णय से एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जिससे क्षेत्र में अपराध पर बड़ा प्रहार हुआ है। स्थानीय लोगों ने उनकी इस कार्रवाई की जमकर सराहना की है।

जिले में जब से पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने पदभार संभाला है, तब से अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। नशा, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। उनके कुशल नेतृत्व में चतरा पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर अपराधियों में भय का माहौल बना रही है।
चतरा पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है, अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो रहा

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

महताब आलम और जानिसार आलम जयनगर निवासी फायरिंग में घायल

Khabar365newsघायल युवकों के अनुसार वे लोग मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास...

BreakingCrimeJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साइबर ठगों का रजिस्टर खोलेगा राज, ऐसे रखते हैं फ्रॉड का पूरा हिसाब

Khabar365newsसाइबर अपराध की दुनिया में ठगी के तरीकों के साथ-साथ अपराध से...

ActiveCrimeJamtadaJharkhand

करमाटांड़ में दुर्गा पूजा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान

Khabar365newsकरमाटांड़ में दुर्गा पूजा -2026 सुरक्षा के मद्देनजर मिसन चौक और कालाझरिया...

ActiveCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में महिला की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा, झारखंड – कपिल देव दास जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र...